मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का भव्य आयोजन; विद्यार्थियों ने दिखाया ऊर्जा और अनुशासन का संगम

Anoop

November 21, 2026

 “कदमों की लय और खेल की आभा” थीम पर रंगारंग ड्रिल व मानवीय पिरामिड ने बटोरीं तालियां

 100 मीटर दौड़ व रिले रेस में विद्यार्थियों ने दिखाया दम, प्रधानाचार्य ने खेल भावना के लिए किया प्रेरित

लखनऊ: महानगर स्थित मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में शनिवार को “कदमों की लय और खेल की आभा” थीम के अंतर्गत वार्षिक खेलकूद महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में ऊर्जा, गति और अनुशासन का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत मधुर प्रार्थना गीत से हुई। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम ने मुख्य अतिथि गौरव कृष्ण बंसल (निदेशक, भारतीय रेल संस्थान) का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने स्कूल बैंड की धुन पर अनुशासित और शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम ने अपने संदेश में सभी प्रतिभागियों को सच्ची खेल भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्ज्वलित कर और शांति के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़कर खेलों के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। अपने संबोधन में बंसल ने कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

दिन भर चले इस महोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग ड्रिल ने समारोह में चार चांद लगा दिए। कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने ‘छतरियों का अनोखा संसार’ प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 7 ने ‘नन्हे कदम, सधे ताल’ तथा कक्षा 8 ने ‘वीरता की आभा’ के माध्यम से लय, ताल और एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा 9 के छात्रों ने मैदान पर रुपहले पर्दे की आभा बिखेरी और कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने जोश, गरिमा व अद्भुत मानवीय पिरामिड के निर्माण से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

समारोह के दौरान आयोजित रोमांचक दौड़ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

  • कक्षा 6 (100 मीटर दौड़ – बालक वर्ग): प्रथम – आरव सोनी (6D), द्वितीय – मोहम्मद शमाइल (6A), तृतीय – आरव सिंह (6B)
  • कक्षा 6 (100 मीटर दौड़ – बालिका वर्ग): प्रथम – यशस्वी सिंह (6D), द्वितीय – आरना सिंह (6B), तृतीय – आरना मोहन (6C)
  • कक्षा 7 (100 मीटर दौड़ – बालक वर्ग): प्रथम – दिव्यांश वर्मा (7E), द्वितीय – अरहम जुबैर खान (7B), तृतीय – आदित्य यादव (7D)
  • कक्षा 7 (100 मीटर दौड़ – बालिका वर्ग): प्रथम – कौशिकी यादव (7E), द्वितीय – भव्या सिंह (7D), तृतीय – इनाया इरफान खान (7A)
  • कक्षा 10 (100 मीटर दौड़ – बालक वर्ग): प्रथम – दर्श गोयल (10C), द्वितीय – अस्तित्व बल्लभ (10B), तृतीय – मौलिक सिंह (10D)
  • कक्षा 10 (100 मीटर दौड़ – बालिका वर्ग): प्रथम – विदुषी श्रीवास्तव (10A), द्वितीय – ऋत्वी त्रिपाठी (10D), तृतीय – जाह्नवी सिंह (10C)
  • कक्षा 12 (100 मीटर दौड़ – बालक वर्ग): प्रथम – गुरुवीर सिंह (12C), द्वितीय – मोहम्मद अरीब खान (12D), तृतीय – मोहम्मद मोहरिज खान (12B)
  • कक्षा 12 (100 मीटर दौड़ – बालिका वर्ग): प्रथम – ईशान्वी वर्मा (12D), द्वितीय – वाशवी राठौर (12C), तृतीय – नमरा वसीम (12B)
  • कक्षा 11 (रिले रेस – बालक वर्ग): प्रथम (11C) – दुष्यंत सिंह, समर्थ श्रीवास्तव, देवराज दीक्षित, सानिध्य धर द्विवेदी; द्वितीय (11B) – ज़ैन खान, यश सिंह, युवान श्रीवास्तव, अंकलेश्वर सिंह; तृतीय (11D) – अली रज़ा, शुभ श्रीवास्तव, अपूर्व शुक्ला, आयुष्मान दीक्षित
  • कक्षा 11 (रिले रेस – बालिका वर्ग): प्रथम (11A) – अनन्या दुबे, दिति टंडन, वासवी मिश्रा, अनामिका शुक्ला; द्वितीय (11D) – ऋत्वी गुप्ता, समाविया खान, अरीशा खान, सौम्या गुप्ता; तृतीय (11B) – अनन्या वर्मा, अनिका यादव, इशिता नमन, निष्ठा सक्सेना

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम, उपप्रधानाचार्या नीना कैरन दास, प्रशासक ब्रदर सूरज, समन्वयक बिन्दु पिल्लई सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *