नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व मत्स्य दिवस

Anoop

November 21, 2026

तितली पार्क के तालाब में छोड़ी गई गम्बूशिया मछली व रोपे गए अमेजन पौधे, जल प्रदूषण पर हुई चर्चा

मछली घर पर मत्स्य बीमारी जागरूकता स्टॉल व पम्पलेट वितरित, घरेलू उपचार के बताए गए तरीके

लखनऊ: नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में 21 नवंबर 2026 को विश्व मत्स्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राणि उद्यान के निदेशक संजय कुमार बिश्वाल के साथ क्षेत्रीय वनाधिकारी मुकेश चन्द्र काण्डपाल और शिक्षा अधिकारी अभिषेक दुबे उपस्थित रहे।

मत्स्य दिवस के अवसर पर निदेशक संजय कुमार बिश्वाल ने प्राणि उद्यान के तितली पार्क स्थित तालाब में मच्छरों का लार्वा खाने वाली गम्बूशिया मछली छोड़ी। साथ ही उन्होंने तालाब में जलीय विषाक्त तत्वों को नष्ट करने की क्षमता रखने वाले जलीय पौधे अमेजन का रोपण किया। इस दौरान निदेशक ने कहा कि जल प्रदूषण को समाप्त करने में जलीय पौधों की महत्वपूर्ण उपयोगिता होती है।

कार्यक्रम के तहत मछली घर पर दर्शकों, छात्र-छात्राओं और मछलियों में रुचि रखने वालों के लिए मत्स्य बीमारी जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्टॉल लगाया गया। इस दौरान एक पम्पलेट भी वितरित किया गया, जिसमें घरों में एक्वेरियम में पलने वाली मछलियों को होने वाली बीमारियों की पहचान करने और उनके उपचार के तरीके बताए गए। मछली घर के संचालक इन्द्रमणि राजा ने इस अवसर पर दर्शकों को मछलियों से जुड़ी जानकारी दी तथा घर में उपलब्ध सामग्री से उपचार करने का तरीका भी साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *