तीसरी स्व. विजय मित्र द्विवेदी मेमोरियल सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, पहले दिन केडी सिंह बाबू 11 व विजय मित्र द्विवेदी 11 विजयी

Anoop

November 21, 2026

चंद्रभानु गुप्त खेल मैदान में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंजू बिष्ट ने किया उद्घाटन, केडी सिंह बाबू 11 ने मो शाहिद 11 को 2-1 से हराया

दूसरे मुकाबले में विजय मित्र द्विवेदी 11 की बुला गांगुली 11 पर 3-0 से एकतरफा जीत, रविवार को खेले जाएंगे दो मैच

लखनऊ: केडी सिंह बाबू सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित तीसरी स्व. विजय मित्र द्विवेदी (चाचाई दादा) मेमोरियल सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 21 से 25 नवंबर 2026 तक चंद्रभानु गुप्त खेल मैदान (नेशनल कॉलेज ग्राउंड) में खेली जाएगी।

उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मंजू बिष्ट रहीं। इस अवसर पर सैयद अली, मुकुल लाल साह, आरके टंडन, संतोष सिंह, शीराज आलम, खुर्शीद अहमद मनोज और सरवजीत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में केडी सिंह बाबू 11 ने मोहम्मद शाहिद 11 को 2-1 से पराजित किया। वहीं दूसरे मैच में विजय मित्र द्विवेदी 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुला गांगुली 11 को 3-0 से मात दी।

आयोजकों के अनुसार रविवार को प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 2:30 बजे गांधी क्लब बीबीके और मोहम्मद शाहिद 11 के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला दोपहर 3:45 बजे जेएल शर्मा 11 और विजय मित्र द्विवेदी 11 के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *