पेनल्टी स्ट्रोक में गोल से मध्य कमान ने जीती विजेता ट्रॉफी

Prashant

June 6, 2026

ऑफिसर्स 6-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में मध्य यूपी सब एरिया को 2-1 से हराया

 मध्य कमान (सेंट्रल कमांड) मुख्यालय ने ऑफिसर्स 6-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट-2026

लखनऊ। मध्य कमान (सेंट्रल कमांड) मुख्यालय ने ऑफिसर्स 6-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट-2026 का खिताब शानदार जीत के साथ 2-1 से अपने नाम कर लिया। 11 गोरखा राइफल्स सेंटर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में मध्य कमान ने मध्य यूपी सब एरिया को पेनल्टी स्ट्रोक में 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 

निर्धारित समय में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी स्ट्रोक के माध्यम से किया गया। पेनल्टी स्ट्रोक में मध्य कमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल दागकर जीत सुनिश्चित की गई। वहीं मध्य यूपी सब एरिया की ओर से पेनल्टी स्ट्रोक में प्रयास किए गए, लेकिन टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता (जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान) ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। 

उन्होंने इस अवसर पर  अपने आर्शीवचन में कहा कि ऐसे टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि अधिकारियों के बीच टीमवर्क, अनुशासन और आपसी समन्वय को भी मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक  डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *