लखनऊ व्यापार मण्डल के त्रैवार्षिक निर्वाचन में नाम वापसी और आपत्तियों के निपटारे
सभी पदों पर निर्विरोध नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने दिलाई शपथ
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मण्डल के त्रैवार्षिक निर्वाचन में नाम वापसी और आपत्तियों के निपटारे के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी गई है। चुनाव अधिकारी अनिल वरमानी, भारत भूषण गुप्ता और देव कुमार शुक्ला ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद गौतमबुद्ध मार्ग स्थित ‘व्यापार भवन’ में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण मनोनयन किए गए।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
संगठन के विस्तार को देखते हुए अनुभवी और युवा चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
- वरिष्ठ महामंत्री: पवन मनोचा, जितेन्द्र सिंह चौहान, उमेश शर्मा, अनुराग मिश्र एवं देवेन्द्र गुप्ता
- महामंत्री: कुश मिश्रा
- मीडिया महामंत्री: सुमित गुप्ता
- विधानसभा महामंत्री: शशि प्रकाश शुक्ला, मनीष कुमार वर्मा एवं मुश्वीर अहमद ‘मन्शू’
- कोषाध्यक्ष: सुहैल हैदर अल्वी
- प्रबुद्ध समिति: देव कुमार शुक्ला, राकेश छाबड़ा, केदार बाजपेई एवं विनोद चन्द्र गर्ग
संगठन का होगा विस्तार, हर बाजार तक पहुँचेगी टीम: अमरनाथ मिश्र
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ शहर के लगातार बढ़ते दायरे और नए बाजारों के विकास को देखते हुए संगठन को और बड़ा स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि “ट्रांसगोमती और शेष गोमती क्षेत्रों के साथ-साथ अब परिक्षेत्र और जोन स्तर पर भी संगठन की टीमें बनाई जाएंगी। हमारी नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का बेहतरीन तालमेल है। संगठन व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके व्यापार को बढ़ाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।”
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिए संकल्प:
पवन मनोचा ने कहा कि संगठन व्यापारियों और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में काम करेगा ताकि जायज समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके। जितेन्द्र सिंह चौहान व अनुराग मिश्र ने कहा कि हर छोटी-बड़ी बाजार और व्यापारी को जोड़कर एक मजबूत मंच बनाया जाएगा। यह कार्यकारिणी व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर तालमेल बिठाएगी। उमेश शर्मा व देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि बाजार स्तर तक सक्रिय इकाइयां गठित होंगी, जिससे हर छोटे-बड़े व्यापारी की आवाज संगठन तक आसानी से पहुँच सके। सुहैल हैदर अल्वी ने कहा कि संगठन के फंड और वित्तीय व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व मजबूत बनाया जाएगा, जिससे व्यापारी हितों के कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर चलाया जा सके।

