द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप का चिनहट स्थित पिकल डोम में हुआ शानदार समापन
वैष्णवी का दबदबा, माधव ने मारी बाजी, बीबीडी ग्रुप करेगा स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी: विराज सागर दास
लखनऊ। चिनहट स्थित ‘पिकल डोम’ में खेली गई द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप रविवार को वैष्णवी लोधी के शानदार खेल और माधव के रोमांचक प्रदर्शन के साथ संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में जहाँ वैष्णवी ने महिला एकल और मिश्रित युगल दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम कर दोहरा धमाका किया, वहीं पुरुष एकल में माधव ने कांटे के मुकाबले में जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
रविवार को खेले गए महिला एकल के फाइनल मुकाबले में वैष्णवी लोधी ने अपनी विपक्षी जाह्नवी द्विवेदी को संभलने का एक भी मौका नहीं दिया और 15-0 से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके बाद, मिश्रित युगल (मिक्स डबल्स) के खिताबी मुकाबले में भी वैष्णवी का जलवा कायम रहा। उन्होंने अपने जोड़ीदार रौनक छाबड़ा के साथ मिलकर निखिल सिंह और जाह्नवी द्विवेदी की जोड़ी को 15-3 से आसानी से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी ट्रॉफी उठाई।
दूसरी ओर, पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला बेहद सांस रोक देने वाला रहा। माधव और पार्थ के बीच खेले गए इस बेहद कड़े मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक अंक के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। आखिरकार, निर्णायक क्षणों में बेहतर संयम और सटीक शॉट्स का परिचय देते हुए माधव ने पार्थ को 17-15 से हराकर पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित करने के लिए दिग्गजों का जमावड़ा रहा। मुख्य अतिथि विराज सागर दास (अध्यक्ष, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन एवं यूपी पिकलबॉल एसोसिएशन) और सम्मानित अतिथि इंजीनियर अवनीश सिंह (एमएलसी) ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया।
इस दौरान मुख्य अतिथि विराज सागर दास ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन इसी माह बीबीडी (BBD) ग्रुप की मेजबानी में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिकलबॉल अब केवल शौक नहीं बल्कि तेजी से उभरता खेल है और यूपी के युवाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने की अपार क्षमता है।
समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक ने भी विशेष रूप से शिरकत की और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।
नई प्रतिभाओं का मंच बनी प्रतियोगिता
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लखनऊ पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने कहा कि जिला स्तरीय आयोजन नई प्रतिभाओं को तराशने की पहली सीढ़ी होते हैं। एसोसिएशन का लक्ष्य स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण और मंच मुहैया कराना है।
इस अवसर पर राज्य पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद शर्मा, आयोजन सचिव रणवीर सिंह, इवेंट कोऑर्डिनेटर ऋषि श्रीवास्तव, सिद्धांत श्रीवास्तव, रिधम थापा, राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन शर्मा, संदीप जोशी और साइकिलिस्ट डॉ. प्रभात रंजन सहित संचालन समिति के सदस्य यशराज, आदित्य, आर्यन, विशाल, आदर्श और सृष्टि

