लखनऊ में फिडे प्रशिक्षक सेमिनार का आगाज, प्रतिभागियों ने सीखीं शतरंज की बारीकियां

Anoop

September 5, 2026

तीन दिवसीय फिडे सेमिनार के पहले दिन इंटरनेशनल मास्टर विशाल सरीन व दिनेश शर्मा ने प्रशिक्षण की आधुनिक तकनीकें सिखाईं

विशेषज्ञों ने प्रशिक्षकों को बच्चों के मानसिक विकास, अभ्यास की सही पद्धति और खेल के दौरान त्वरित निर्णय क्षमता बढ़ाने के व्यावहारिक उपाय बताए

लखनऊ विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के तत्वावधान में यूपी चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन व लखनऊ चैस एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘फिडे प्रशिक्षक सेमिनार’ का शुभारंभ अम्बर होटल में हुआ। सेमिनार के पहले दिन विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभागियों को शतरंज प्रशिक्षण की आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक पहलुओं की बारीकियाँ सिखाई गईं।

सत्र के दौरान इंटरनेशनल मास्टर विशाल सरीन और इंटरनेशनल मास्टर दिनेश शर्मा ने प्रशिक्षकों को सम्बोधित करते हुए प्रशिक्षण के दौरान आने वाली चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान साझा किए। विशेषज्ञों ने विशेष रूप से बच्चों की ट्रेनिंग, सही प्रशिक्षण पद्धति, खिलाड़ियों की क्षमता अनुसार अभ्यास और उनके निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने पर बल दिया।

प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विशेषज्ञों ने व्यावहारिक उदाहरणों के साथ उत्तर दिया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य एफआईडीई (FIDE) मानकों के अनुरूप प्रशिक्षकों की क्षमता का विकास कर देश में शतरंज प्रशिक्षण के स्तर को और बेहतर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *