27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश की सब जूनियर रोइंग टीम कोलकाता पहुँच चुकी है।
उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता के रवींद्र सरोवर में 5 से 9 अगस्त तक
लखनऊ। 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश की सब जूनियर रोइंग टीम कोलकाता पहुँच चुकी है। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता के रवींद्र सरोवर में 5 से 9 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें स्पर्धाओं की औपचारिक शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस चैंपियनशिप में देशभर के प्रतिभाशाली युवा रोअर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की चयनित टीम की घोषणा एसोसिएशन की चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (रिटायर्ड आईपीएस) ने की। टीम की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ. दिनेश शर्मा (सांसद), चेयरमैन रेणुका मिश्रा (आईपीएस), अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए), संरक्षक पवन सिंह चौहान (एमएलसी) और उपाध्यक्ष विश्वास स्वरूप अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि ये युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
उत्तर प्रदेश सब जूनियर रोइंग टीम:
- बालक वर्ग: सार्थक श्रीवास्तव (प्रयागराज), रितेश निषाद (प्रयागराज), कृष्णा यादव (गोरखपुर), अमन यादव (गोरखपुर), अनुराग (गौतमबुद्ध नगर), नमन कुमार (गाजियाबाद) तथा रोहित लोधी (प्रयागराज)।
- बालिका वर्ग: कनक निषाद (गोरखपुर)।
- टीम अधिकारी: कोच अशोक कुमार (गोरखपुर), पुरुष टीम मैनेजर राकेश शुक्ला (लखनऊ) एवं महिला टीम मैनेजर डॉ. श्वेता सुरभि मिश्रा (लखनऊ)।

