यूपीसीए की ओर से होने वाले यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र से पहले विशेष ‘ट्रॉफी टूर’ अभियान का शुभारंभ
इसका उद्घाटन सीतापुर रोड स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में दोपहर 12:30 बजे होगा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से होने वाले यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र से पहले शुक्रवार को विशेष ‘ट्रॉफी टूर’ अभियान का औपचारिक शुभारंभ होने जा रहा है। इसका उद्घाटन सीतापुर रोड स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में दोपहर 12:30 बजे होगा।
लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर इस छह दिवसीय अभियान का आगाज करेंगे। इस मौके पर आईपीएल स्टार समीर रिजवी और उत्तर प्रदेश रणजी टीम के पूर्व कप्तान आर्यन जुयाल भी मौजूद रहकर छात्रों से संवाद करेंगे। 12 अगस्त तक चलने वाले इस ट्रॉफी टूर के दौरान यूपी टी-20 लीग की प्रतिष्ठित ट्रॉफी राजधानी लखनऊ के 13 प्रमुख शिक्षण संस्थानों तक पहुंचेगी।

