लखनऊ के आशियाना में कार के अंदर मिली फाइनेंस कर्मी की लाश, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

Anoop

August 7, 2026

आशियाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में फाइनेंस कर्मी का मिला  शव

कार से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे खड़ी एक कार के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फाइनेंस कर्मी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कार से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान रायबरेली जिले के बरहा (थाना कोतवाली) निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (36) के रूप में हुई है। ज्ञानेंद्र एक निजी कंपनी में लोन फाइनेंस का काम करते थे और बीते कुछ समय से अपनी पत्नी प्रियंका व साढ़े तीन साल की बेटी के साथ आशियाना के बंगला बाजार इलाके में रह रहे थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *