भारत-वेस्टइंडीज T-20 मैच 6 अक्टूबर को: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, ₹399 से शुरू होंगे टिकट

Anoop

September 20, 2026

भारत-वेस्टइंडीज T-20 मुकाबला 6 अक्टूबर को: इकाना क्रिकेट स्टेडियम मेंतैयारियां तेज

₹399 से शुरू होगी टिकटों की ऑनलाइन बिक्री, 13,500 का सबसे महंगा लाउंज टिकट

लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर को होने वाले पहले टी-20 मुकाबले को लेकर राजधानी लखनऊ में तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के सिलसिले में शनिवार को आधिकारिक टिकट लॉन्चिंग समारोह और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने व्यवस्थाओं और टिकटों की दरों का ब्योरा साझा किया।

यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि मैच के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दर्शकों के लिए न्यूनतम टिकट दर 399 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि साउथ लाउंज (ब्लॉक ए एवं बी) का सबसे महंगा टिकट 13,500 रुपये का होगा।

एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला के अनुसार, मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री ‘डिस्ट्रिक्ट ऐप (बाय जोमैटो)’ पर शनिवार शाम से शुरू कर दी गई है। क्रिकेट प्रेमियों के जबरदस्त उत्साह को देखते हुए स्टेडियम में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

यूपीसीए मीडिया समिति के अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने विश्वास जताया कि लखनऊ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मैच की यादगार और सफल मेजबानी करेगा। वहीं, इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा ने कहा कि स्टेडियम परिसर में दर्शक सुविधाओं और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *