यूपी टी-20 लीग के मद्देनजर ग्रीन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

Anoop

June 11, 2026

यूपीसीए ने 14 अगस्त से 6 सितम्बर 2026 तक होने वाली ‘यूपी टी-20 लीग’ के मद्देनजर लिया ग्रीन पार्क स्टेडियम का जायजा

ज्वाइण्ट पुलिस कमिश्नर विपिन टाडा ने यूपीसीए पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण कर चाक-चौबंद सुरक्षा का आश्वासन दिया

कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के तत्वावधान में आगामी 14 अगस्त से 6 सितम्बर 2026 तक आयोजित होने वाली ‘यूपी टी-20 लीग’ की तैयारियों के सिलसिले में प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । इसी कड़ी में, कानपुर के ज्वाइण्ट पुलिस कमिश्नर विपिन टाडा ने यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता के साथ ग्रीन पार्क स्टेडियम का बारीकी से निरीक्षण किया ।

दर्शक दीर्घा, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्थाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान ज्वाइण्ट पुलिस कमिश्नर ने स्टेडियम के हर हिस्से का गहनता से अवलोकन किया । उन्होंने विशेष रूप से मैचों के दौरान:

  • पैवेलियन बालकनी, डायरेक्टर पवैलियन और वी०आई०पी० पवैलियन की स्थिति,
  • दर्शकों के बैठने की समुचित सुविधा और उनकी सुरक्षा व्यवस्था,
  • स्टेडियम से दर्शकों की सुरक्षित निकासी के मार्ग, तथा
  • वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की ।

निरीक्षण के उपरांत ज्वाइण्ट पुलिस कमिश्नर ने लीग के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर यूपीसीए के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया । उन्होंने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि सभी मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद और सुदृढ़ रहेगी ।

प्रमुख पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

तैयारियों को लेकर आयोजित इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, केसीए के उपाध्यक्ष संजय तिवारी और अरविंद सिंह उपस्थित रहे । इसके साथ ही, सचिव कौशल कुमार सिंह, अश्विनी कोहली, आशीष सचान, अहमद अली खान (तालिब) एवं पी०एस० नेगी सहित एसोसिएशन के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे और अपनी तैयारियों को साझा किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *