डॉ नीरज सिंह ने वोवीनाम प्रशिक्षको और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

Prashant

June 8, 2026

वियतनाम से आए वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन के टेक्निकल डायरेक्टर को सम्मानित किया

ट्रेनिंग डिप्लोमा सर्टिफिकेट अवार्ड किया और मास्टर्स चैंपियनशिप का शुभारंभ किया

लखनऊ। वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा ख्वाजा मोइनुद्दीन यूनिवर्सिटी में चल रहे नेशनल टेक्निकल सेमिनार के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नीरज सिंह ने प्रशिक्षण के लिए वियतनाम से आए वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन के टेक्निकल डायरेक्टर मास्टर न्यूगयन हक और फैम ची को स्मृति चिन्ह भेंट कर के सम्मानित किया। विभिन्न प्रदेशों से आए वरिष्ठ खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग डिप्लोमा सर्टिफिकेट अवार्ड किया और मास्टर्स चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।

  राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षक कैटेगरी में शंकर महाबले (महाराष्ट्र),  देवेन मोएरंथम (मणिपुर), शिफू पांचा (तमिलनाडु) विनोद लखेरा ( उत्तराखंड),  बृजेश कुमार भाऊ (जम्मू कश्मीर), मिलन ज्योति ( असम) प्रशांत सिंह (उत्तर प्रदेश) कुशल लेखराज ( राजस्थान) ऋषि पाल, भारती, देवेंद्र सिंह रावत ( उत्तराखंड) और गोपाल यादव छत्तीसगढ़ को नीरज सिंह ने बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर फाउंडर चेयरमैन डॉक्टर विष्णु सहाय , वियतनामी प्रशिक्षक, एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविद्यालय खेल समिति सचिव डॉ नीरज शुक्ला, राहुल राज रस्तोगी , मानवेंद्र सिंह,आनंद किशोर पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक, राजस्थान, असम, मणिपुर, जम्मू कश्मीर, उत्तरांचल, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से आए खिलाड़ियों ने खेल की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर नीरज सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा और कहा कि वोवीनाम खेल में अन्य मार्शल आर्ट तकनीक की तरह किक, पंच,  लॉक के समावेश के साथ हवा में डाइविंग किक और थ्रो की जो सीजर तकनीक है वह अद्भुत है। खेल के प्रचार प्रसार के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *