जिस प्रकार व्यक्ति की जन्म की तारीख से उसके स्वभाव के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है, ठीक उसी तरह जन्म के दिन यानी वार से भी उसके व्यक्तित्व के बारे में कई बातें पता चलती हैं। ऐसे में इस लेख द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आपके जन्म के दिन के अनुसार, आपके ऊपर किस ग्रह का प्रभाव पड़ता है।
किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपका जन्म किस दिन पर हुआ है। हर दिन का संबंध एक विशेष ग्रह से माना गया है। ऐसे में अलग-अलग ग्रहों के प्रभाव से जातकों को भिन्न-भिन्न विशेषताएं मिलती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सोमवार से लेकर रविवार तक, किस दिन जन्मे व्यक्ति में क्या विशेषता होती है।
- सोमवार – सोमवार, चंद्रमा का दिन है। ऐसे में इस दिन जन्मे लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव विशेष रूप से पड़ता है। इस दिन जन्मे लोग काफी चंचल माने जाते हैं और मूडी किस्म के होते हैं।
- मंगलवार – इस दिन जन्मे लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। इस ग्रह के प्रभाव से मंगलवार के दिन जन्मे लोग साहसी और उग्र माने जाते हैं। साथ ही यह क्रोधी स्वभाव के भी होते हैं।
- बुधवार– बुधवार के दिन जन्मे लोगों पर बुध ग्रह का विशेष प्रभाव पड़ता है। ये लोग बुद्धिमान व कला प्रेमी होते हैं। साथ ही यह लोग हर काम में परफेक्शन के साथ करना पसंद करते हैं।
- गुरुवार – गुरुवार के दिन जन्मे लोगों पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यह लोग बहुत ही ज्ञानी होते हैं और करियर में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
- शुक्रवार– शुक्रवार को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। ऐसे में इस दिन पर जन्मे लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव पड़ता है। ये लोग बहुत ही आकर्षक, विनम्र और मिलनसार स्वभाव के माने जाते हैं।
- शनिवार – इस दिन पर जन्मे लोगों पर शनि ग्रह का प्रभाव देखा जाता है। ये जातक कठोर परिश्रमी व न्यायप्रिय होते हैं। साथ ही शनि ग्रह का प्रभाव इन्हें अनुशासित और धैर्यवान बनाता है।
- रविवार – रविवार के दिन जन्मे लोग बहुत ही तेजस्वी व आत्मविश्वासी माने जाते हैं, क्योंकि इन जातकों पर सूर्य के प्रभाव का प्रभाव पड़ता है। समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है।

