हनुमान अंश’ की सफलता पर ओपुलेंट स्कूल ऑफ एक्टिंग एंड फिल्म्स ने पूर्व छात्र व फैकल्टी शौभिनव सत्या को दी शुभकामनाएं
संस्थान के संस्थापक मनीष नंदन व सह-संस्थापक नितिश नंदन ने शौभिनव की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया
लखनऊ। ओपुलेंट स्कूल ऑफ एक्टिंग एंड फिल्म्स ने अपने पूर्व छात्र, फैकल्टी व टीम सदस्य शौभिनव सत्या को फिल्म ‘हनुमान अंश’ की उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संस्थान के संस्थापक मनीष नंदन ने कहा कि शौभिनव सत्या की यह उपलब्धि पूरे ओपुलेंट परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों और सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभाशाली युवाओं के लिए शौभिनव की यात्रा एक प्रेरणा है, जिन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और प्रतिभा के बल पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।
मनीष नंदन ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों के लिए अपनी जगह बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन शौभिनव की सफलता यह सिद्ध करती है कि निरंतर परिश्रम के दम पर स्थापित धारणाओं और पारंपरिक सीमाओं को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि शौभिनव आने वाले समय में एक बड़े कलाकार और सुपरस्टार के रूप में स्थापित होंगे।
संस्थान के सह-संस्थापक एवं फिल्म निर्देशक नितिश नंदन ने ओपुलेंट के सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 15 मई 2011 को स्थापित यह संस्थान लखनऊ के शुरुआती प्रमुख एक्टिंग व फिल्म ट्रेनिंग सेंटर्स में से एक है। इसके संस्थापक सदस्यों में NSD से प्रशिक्षित स्वर्गीय अलोपी वर्मा के नाट्य समूह से जुड़े कलाकारों के अलावा NSD स्नातक व अभिनेता आलोक नाथ, अभिनेत्री सीमा बिस्वास, टीवी कलाकार योगेश त्रिपाठी (‘दरोगा हप्पू सिंह’) और आशीष श्रीवास्तव जैसी कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल रही हैं। अब तक संस्थान से 1,500 से अधिक कलाकार प्रशिक्षण प्राप्त कर थिएटर, टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके हैं।

नितिश नंदन ने शौभिनव के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे संस्थान में विद्यार्थी और फैकल्टी दोनों रूपों में सक्रिय रहे हैं तथा नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शौभिनव अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच समय निकालकर भविष्य में ओपुलेंट मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के रचनात्मक प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े रहेंगे। पूरे ओपुलेंट परिवार ने शौभिनव सत्या को उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

