लखनऊ में 6 अगस्त से सजेगा UP सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं का मंच, जानें ट्रायल्स का पूरा शेड्यूल

Anoop

July 21, 2026

विभिन्न खेल विधाओं के लिए जिला, मण्डल और राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल्स का विस्तृत कार्यक्रम घोषित

आगामी 6 अगस्त से 20 अगस्त  तक लखनऊ के अलग-अलग स्टेडियमों व खेल परिसरों में होंगे ट्रायल

लखनऊउत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न खेल विधाओं के लिए जिला, मण्डल और राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल्स का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह पूरा खेल आयोजन आगामी 6 अगस्त 2026 से शुरू होकर 20 अगस्त 2026 तक लखनऊ के अलग-अलग स्टेडियमों व खेल परिसरों में संपन्न कराया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार, सभी खेल विधाओं के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 06 अगस्त, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। इसके पश्चात जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 12 और 13 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाले मण्डल स्तरीय ट्रायल्स में भाग लेंगे। अंत में, विशेष रूप से शतरंज, ब्रिज एवं योगासन विधाओं के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल्स 19 एवं 20 अगस्त, 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

राजधानी लखनऊ के चार प्रमुख खेल परिसरों को इन प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन हेतु चुना गया है:

  • के०डी० सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम, लखनऊ: यहाँ सबसे अधिक विधाओं के ट्रायल्स संपन्न होंगे, जिनमें वॉलीबाल, भारोत्तोलन, बेस्टफिजिक्स, एथलेटिक्स, कुश्ती, क्रिकेट, हॉकी, शतरंज, कैरम, ब्रिज, पावर-लिफ्टिंग, खो-खो, योगासन तथा तैराकी के मुकाबले और चयन प्रक्रिया शामिल हैं।
  • चौक स्टेडियम, लखनऊ: इस परिसर में फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन के ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे।
  • मिनी स्टेडियम, विजयन्त खण्ड (गोमती नगर, लखनऊ): टेबल-टेनिस और टेनिस के मुकाबले व ट्रायल्स यहाँ कराए जाएंगे।
  • मिनी स्टेडियम, विनय खण्ड (गोमती नगर, लखनऊ): इस मैदान पर बास्केटबाल के खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *