लखनऊ के शिक्षक वेद प्रकाश को बड़ी जिम्मेदारी, गोवा में होने वाली नेशनल स्कूल गेम्स के बने ‘फील्ड ऑफिसर’

Anoop

April 20, 2026

वेद प्रकाश यादव को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) ने एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी

69वीं नेशनल स्कूल गेम्स बीच वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025-26 के लिए आधिकारिक फील्ड ऑफिसर नियुक्त

लखनऊ। शहर के डी.ए.वी. इंटर कॉलेज के लेक्चरर वेद प्रकाश यादव को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) ने एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी है । उन्हें आगामी 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स (NSG) बीच वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025-26 के लिए आधिकारिक तौर पर फील्ड ऑफिसर नियुक्त किया गया है ।

यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित चैंपियनशिप पणजी, गोवा में आयोजित की जा रही है । बीच वॉलीबॉल (अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग) की यह स्पर्धा 21 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक चलेगी । SGFI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थ सुरेश दोषी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, फील्ड ऑफिसर के रूप में वेद प्रकाश की भूमिका अत्यंत निर्णायक होगी। उन्हें प्रतियोगिता स्थल पर समय से पहुँचकर खेल के मैदान का राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सत्यापन करना होगा ।

उन्हें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स चैंपियनशिप 2025-26 के लिए आधिकारिक तौर पर फील्ड ऑफिसर के रूप में चुना गया है। यह खेल प्रशासन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विशेषज्ञता (बीच वॉलीबॉल): उन्हें विशेष रूप से गोवा में आयोजित होने वाले अंडर-17 बालक एवं बालिका बीच वॉलीबॉल टूर्नामेंट की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है, जो उनकी खेल तकनीकी और प्रबंधन क्षमता को दर्शाता है। वेद प्रकाश यादव वर्तमान में लखनऊ के प्रतिष्ठित डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में अध्यापन कार्य के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी निरंतर सक्रिय योगदान दे रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *