यूपी में रफ्तार पकड़ेगा मानसून: 40 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 56 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

Anoop

August 4, 2026

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रहा है और सावन के महीने की शुरुआत झमाझम बारिश

मंगलवार सुबह से ही राजधानी लखनऊ सहित आसपास के प्रदेशभर के इलाकों में बादल जमकर बरस रहे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रहा है और सावन के महीने की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई है। मंगलवार सुबह से ही राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में बदरा जमकर बरस रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर और तेज होगा। मौसम केंद्र ने प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जबकि 56 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका जताई है।

सोमवार को भी राज्य के तराई, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बीते 24 घंटों के दौरान सीतापुर में सर्वाधिक 80.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा प्रयागराज में 63 मिमी, कानपुर में 62.9 मिमी, मिर्जापुर में 56 मिमी और सहारनपुर में 42 मिमी बारिश दर्ज की गई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 4 से 6 अगस्त के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय रहेगा और अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, झांसी, ललितपुर, जालौन और हमीरपुर सहित 56 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *