विश्व मच्छर दिवस पर संस्कृति विभाग के सहयोग से न्यू नालंदा एकेडमी में हुआ नाट्य मंचन
राजेश्वरी यादव द्वारा लिखित व टीना कटियार के निर्देशन में नाटक ‘मच्छर का दर्द’ का सफल मंचन
लखनऊ। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से न्यू फरीदीपुर, दुबग्गा स्थित न्यू नालंदा एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लेखक राजेश्वरी यादव द्वारा लिखित और टीना कटियार के निर्देशन में नाटक ‘मच्छर का दर्द’ का सफल मंचन किया गया।
नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को मच्छरों से फैलने वाली घातक बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और जापानी एन्सेफलाइटिस के प्रति जागरूक किया गया। नाटक का मुख्य संदेश मच्छरों का यह कथन था कि “हम खुद इंसानों के पास नहीं आना चाहते, लेकिन इंसान खुद अपने आसपास गंदगी और जलभराव करके हमें पनपने का मौका देता है।” इसके जरिए लोगों से अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा बीमारियों से बचाव की अपील की गई।

नाटक का लेखन: राजेश्वरी यादव, निर्देशन: टीना कटियार, सह-निर्देशन: राम प्रकाश पटेल ने किया। मुख्य कलाकार:श्रीपाल गौड़, शिवकुमार, मनु, दिशान्त, आर्यन सिंह, प्रसाद यादव (राहुल), कोलम्बस कुमार, नागपाल और कौशलेन्द्र बहादुर सिंह।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरि सुधा सोशल रिफॉर्म फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक समिति के मुकेश कटियार, प्रधानाचार्य सिद्धार्थ पटेल, शिक्षक विशाल, रंजना, कविता, सरीका व अन्य शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं का अमूल्य योगदान रहा।

