दरिंदगी के गम में डूबा परिवार: बच्ची की चिता ठंडी होने के बाद मां ने बेटे को दिया जन्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई क्रूरता

Anoop

July 31, 2026

10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या के बाद परिवार गहरे शोक में डूबा

गोरखपुर से एक अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक मामला सामने आया, अंतिम संस्कार के बाद जन्मा बेटा

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहाँ 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या के बाद परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। बच्ची के अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटों बाद घर में एक नवजात बेटे ने जन्म लिया, लेकिन इस दुखद घड़ी में परिवार इस खुशी को महसूस नहीं कर पा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के बाद बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया था। इसी दौरान गर्भवती मां की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात 9:30 बजे उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।

पांच बेटियों के बाद जन्में बेटे को देखकर भी मां और पिता की आंखें छलक पड़ीं। मां और परिजनों ने रोते हुए बताया कि मृत बच्ची अपने भाई के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी और कहती थी कि इस बार रक्षाबंधन पर वह अपने भाई को राखी बांधेगी।

पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली यह बच्ची पांच बहनों में दूसरे नंबर पर थी। मां के अस्वस्थ होने और 27 जुलाई को बड़ी बहन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मासूम ने पूरे घर की जिम्मेदारी संभाली थी। वह घर पर खाना बनाकर अपनी बहन को अस्पताल देने गई थी, जिसके बाद से वह लापता हो गई थी। बाद में उसका शव रोहिन नदी से बरामद हुआ।

रोहिन नदी से मिले मासूम के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस भयावह वारदात की परतें खोल दी हैं। दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा की गई वीडियोग्राफी जांच में सामने आया कि बच्ची की मौत गला दबाने और गले की हड्डी टूटने (दम घुटने) से हुई है। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं और चार हड्डियां टूटी पाई गईं। चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर खरोंचें व चोटें थीं।

आंतरिक चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) हेतु स्लाइड तैयार कर सैंपल भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *