स्वर्गीय अतुल चंद्र अग्रवाल की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर
विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन
लखनऊ। डालीगंज स्थित हसनगंज कोतवाली के सामने स्वर्गीय अतुल चंद्र अग्रवाल की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसायटी लखनऊ एवं के.जी.एम.यू. ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
शिविर के बारे में जानकारी देते हुए महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल ने बताया कि अतुल चंद्र अग्रवाल की स्मृति को सेवा कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें कुल 35 से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया। रक्तदान के पश्चात उपस्थित लोगों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य के अवसर पर मुख्य रूप से भारत भूषण गुप्ता, सतीश अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, अनुराग साहू, सुदर्शन कटियार, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, गगन श्रीवास्तव, पारस जैन, योगेन्द्र पांडेय, राकेश त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। के.जी.एम.यू. की मेडिकल टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त संकलित किया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

