UPSSSC-JE अभ्यर्थियों ने किया डिप्टी सीएम के आवास का घेराव; पारदर्शी चयन और परिणाम जारी करने की मांग

Anoop

August 18, 2026

UPSSSC-JE भर्ती के अभ्यर्थियों ने परिणाम में देरी और पारदर्शिता की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री आवास का घेराव किया

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांगें सुनकर उन्हें शीघ्र और पारदर्शी कार्रवाई का आश्वासन दिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के लखनऊ स्थित आवास का घेराव किया। 4,612 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया और चयन में पारदर्शिता की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से जारी इस भर्ती में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) का परिणाम अभी तक अटका हुआ है, जिससे उनका भविष्य अधर में लटका है। अभ्यर्थियों ने मांग रखी कि सत्यापन का परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जाए और विभाग आवंटन के समय अभ्यर्थियों को विकल्प चुनने का मौका दिया जाए। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को सुना और शीघ्र पारदर्शी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *