लड़की, शराब और चैट: बांदा में जिगरी दोस्त ने ही की थी हिस्ट्रीशीटर की क्रूर हत्या, चेहरा कुचला और फोड़ दीं आंखें

Anoop

August 5, 2026

बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र (गांव दुरेड़ी) में हुई हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र सिंह (40) की खौफनाक हत्या की गुत्थी सुलझी

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक के जिगरी दोस्त सागर और उसके साथी संजू को गिरफ्तार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र (गांव दुरेड़ी) में हुई हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र सिंह (40) की खौफनाक हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक के जिगरी दोस्त सागर और उसके साथी संजू को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की मुख्य वजह प्रेमिका से बातचीत और अवैध संबंधों की बात को लेकर हुआ विवाद बताई जा रही है।

शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के अनुसार, मौरंग का कारोबार करने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र सिंह की गांव दुरेड़ी निवासी सागर से पिछले तीन महीनों से गहरी दोस्ती थी। सोमवार की रात प्रधान के एक निर्माणाधीन मकान के पास 7 लोग मिलकर शराब पी रहे थे।

शराब पीने के बाद 4 लोग मौके से चले गए, जिसके बाद वहां धर्मेंद्र, सागर और उसका साथी संजू ही बचे थे। अत्यधिक नशे की हालत में धर्मेंद्र ने सागर को उसके ही मोबाइल में उसकी महिला मित्र (प्रेमिका) की चैट दिखाई और अवैध संबंधों का दावा किया।

चेहरे पर किए 10 वार, फोड़ दीं आंखें

प्रेमिका से बातचीत और चरित्र पर उंगली उठाने से बौखलाए सागर और संजू ने धर्मेंद्र पर ईंट और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट: रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र के चेहरे पर 10 गंभीर वार किए गए थे और उसकी आंखें भी फोड़ दी गई थीं।
  • बरामदगी: पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट और डंडा (आला कत्ल) बरामद कर लिया है।

पत्नी को की थी आखिरी वीडियो कॉल

मृतक के छोटे भाई मुलायम के मुताबिक, धर्मेंद्र ने कुछ दिन पहले ही बताया था कि सागर उससे रंजिश रखने लगा है। वारदात वाली शाम करीब 5:30 बजे जब धर्मेंद्र की पत्नी ने उसे फोन किया, तो उसने वीडियो कॉल करके दिखाया कि वह सागर के साथ ही मौजूद है। इसके कुछ ही घंटों बाद उसकी हत्या की खबर सामने आई।

दो शादियां और आपराधिक इतिहास

  • अपराधिक पृष्ठभूमि: धर्मेंद्र के पिता मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल थे। धर्मेंद्र ने 2007 में एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी (परिजनों का दावा है कि वह इस मामले में बरी हो चुका था)।
  • पारिवारिक स्थिति: धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी रोशनी 5 साल पहले अलग होकर बांदा शहर में रह रही है, जबकि दूसरी पत्नी रिंकी (विवाहिता) बाबूलाल चौराहे के पास किराए के मकान में रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *