सामूहिक हनुमान चालीसा और महाआरती से हुआ भक्तिमय शंखनाद
लखनऊI बंथरा स्थित ग्रीनबेरी वर्ल्ड स्कूल में ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर ‘मंगल उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इस पावन महाआरती में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरा स्कूल परिसर भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, प्रबंध निदेशक शिप्रा उपाध्याय और प्रधानाचार्या कोमल वोलेचा सहित पूरा स्कूल परिवार मौजूद रहा।
आधुनिक शिक्षा के साथ सनातन परंपरा और विशाल भंडारे का संदेश
विद्यालय की निदेशक आयुषी गुप्ता ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि “विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा देने के साथ-साथ अपनी भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना भी बेहद जरूरी है।” आरती के उपरांत स्कूल परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं और बच्चों को आदरपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। स्कूल मैनेजमेंट ने इस भव्य और सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों का दिल से आभार जताया।

