हैदराबाद में होने वाली नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए लखनऊ टीम घोषित

Anoop

October 29, 2026

14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद में होगी राष्ट्रीय स्पर्धा, 10 नवंबर को रवाना होगी लखनऊ की टीम

प्रभा शंकर बने टीम मैनेजर और सोनम को सौंपी गई कोच की कमान, 13 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन

लखनऊ: अगले महीने 14 से 16 नवंबर 2026 तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित ‘नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप’ के लिए लखनऊ एथलेटिक्स टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। लखनऊ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण ने जानकारी दी है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शहर के युवा खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। टीम के कुशल संचालन के लिए प्रभा शंकर को टीम मैनेजर और सोनम को टीम कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चयनित खिलाड़ियों की यह टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आगामी 10 नवंबर को हैदराबाद के लिए रवाना होगी।

लखनऊ की चयनित टीम इस प्रकार है:

अणिमा जोहरा, गौरव यादव, राहुल यादव, अभय प्रताप, मानसी बिंद, अनुष्का शर्मा, शिवा यादव, युवराज गौतम, रितिक यादव, रेजिना आइंड, सुप्रिया, अनन्या पाल और पलक मिश्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *