राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विकास नगर में मिशन शक्ति 6 अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Anoop

October 16, 2026

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘मिशन शक्ति 6’ के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

महिला कल्याण विभाग और जिला प्रोबेशन कार्यालय की टीम ने दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी, बालिकाओं को आवेदन करने के लिए किया गया प्रोत्साहित

लखनऊ। प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 6’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, विकास नगर में एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन निदेशक महोदया, महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश की कार्ययोजना के अनुसार, जिलाधिकारी लखनऊ के नेतृत्व एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रवक्ता रश्मी मिश्रा, प्रियंका सिंह, सीमा मिश्रा, मनीषा सक्सेना, सहायक अध्यापिका बबिता रानी वर्मा और अपर्णा जौहरी उपस्थित रहीं। इसके साथ ही, जिला प्रोबेशन कार्यालय लखनऊ हब की टीम से जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती बन्दना द्विवेदी ने विशेष रूप से शिरकत की।

इस अवसर पर उपस्थित टीम ने विद्यालय की बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इनमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), और स्पॉन्सरशिप योजना शामिल हैं। इसके अलावा, अन्य विभागों की कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन योजना, स्कॉलरशिप योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी छात्राओं को बताया गया। वक्ताओं ने छात्राओं को इन योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराते हुए इसके लिए अधिक से अधिक आवेदन करने हेतु प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *