खालसा इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
लखनऊ की टीम ने कुल 30 स्वर्ण पदक हासिल कर पहला स्थान पाया, जबकि उन्नाव की टीम सात स्वर्ण पदकों के साथ प्रतियोगिता में उपविजेता रही
लखनऊ। खालसा इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित मंडलीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। लखनऊ ने प्रतियोगिता में कुल 30 स्वर्ण पदक हासिल कर पहला स्थान पाया, जबकि उन्नाव की टीम सात स्वर्ण पदकों के साथ उपविजेता रही।
अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने विजेताओं को पुरस्कार एवं ट्रॉफी वितरित की। इस दौरान खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सरदार वीरेंद्र सिंह, कॉलेज के प्रवक्ता व कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल सिंह तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षिका मुक्ता बब्बर विशेष रूप से मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस मंडलीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले चयनित खिलाड़ी आगामी 17 से 20 अगस्त तक लखनऊ के के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के प्रमुख स्वर्ण पदक विजेता:
- अन्द्रा-14 बालिका वर्ग: रोशनी (-22 किग्रा, लखनऊ), आराध्या त्रिवेदी (-24 किग्रा, लखनऊ), फलक नाज (-26 किग्रा, लखनऊ), दिव्यांशी (-30 किग्रा, उन्नाव), पल्लवी (-34 किग्रा, उन्नाव), वैभवी (-38 किग्रा, लखनऊ), सुहानी रावत (-50 किग्रा, लखनऊ) तथा सैजल उपाध्याय (+50 किग्रा, लखनऊ)।
- अंडर-17 बालिका वर्ग: वैशाली (-32 किग्रा, लखनऊ), सौम्या (-36 किग्रा, लखनऊ), सेजल (-40 किग्रा, उन्नाव), नैना (-44 किग्रा, लखनऊ), मानसी वर्मा (-48 किग्रा, लखनऊ), मानसी (-52 किग्रा, लखनऊ) और वर्तिका सिंह (-56 किग्रा, लखनऊ)।
- अंडर-19 बालिका वर्ग: सावनी (-32 किग्रा, लखनऊ), मीनाक्षी (-36 किग्रा, लखनऊ), प्राची गौतम (-40 किग्रा, लखनऊ), दीपिका वर्मा (-44 किग्रा, लखनऊ), सान्या रावत (-48 किग्रा, लखनऊ), नंदिनी कुमारी दयाल (-52 किग्रा, लखनऊ), श्रद्धा वर्मा (-56 किग्रा, लखनऊ), तमन्ना (-60 किग्रा, लखनऊ), ईशिता (-64 किग्रा, लखनऊ) एवं गौरी विश्वकर्मा (-68 किग्रा, लखनऊ)।
- अंडर-14 बालक वर्ग: शौर्य मिश्रा (-30 किग्रा, रायबरेली), ओम मौर्य (-35 किग्रा, रायबरेली), सूर्यकांत (-40 किग्रा, उन्नाव), आर्यन (-45 किग्रा, रायबरेली) तथा आयुष कुमार यादव (-55 किग्रा, लखनऊ)।
- अंडर-17 बालक वर्ग: अंकुश (-45 किग्रा, रायबरेली), वेदांश मिश्रा (-50 किग्रा, रायबरेली), आर्यन गुप्ता (-54 किग्रा, लखनऊ), अंश लोधी (-66 किग्रा, लखनऊ) और शिवा श्रीवास्तव (-70 किग्रा, लखनऊ)।
- अंडर-19 बालक वर्ग: शुभ रावत (-45 किग्रा, लखनऊ), मोहित आसेरी (-50 किग्रा, लखनऊ), राजीव कश्यप (-54 किग्रा, लखनऊ) और बादल कुमार शर्मा (-58 किग्रा, लखनऊ)।

