बहराइच में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, पूरे हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट

Anoop

August 18, 2026

बहराइच में भारी बारिश के कारण कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं

मौसम विभाग ने 19 से 23 अगस्त तक यूपी के 24 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश के चलते बहराइच जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में 19 से 23 अगस्त तक मानसूनी बारिश का दौर और तेज होगा, जिसमें 20 और 21 अगस्त को पूर्वी यूपी में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 17 अगस्त तक राज्य में औसत से 20% कम बारिश (398.6 मिमी) दर्ज की गई है, जिसकी भरपाई इस सप्ताह होने वाली बारिश से होने की उम्मीद है।

इन 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी: चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *