दुबग्गा स्थित मेहता मैरिज लॉन में होगा भव्य आयोजन, राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप होंगे मुख्य अतिथि
वैवाहिक परिचय के साथ मेधावी छात्रों का होगा सम्मान, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी
लखनऊ: कश्यप समाज को एक सूत्र में पिरोने और समाज के स्वजातीय बंधुओं के उत्थान के उद्देश्य से ‘कीर्ति कश्यप समन्वय समिति (रजि.) लखनऊ उ.प्र.’ एवं ‘भारतीय जलवंशी महासभ लखनऊ’ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 नवंबर 2026 (रविवार) को भव्य 5वें सामाजिक एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी आयोजन दुबग्गा, लखनऊ स्थित मेहता मैरिज लॉन (नयर लाल मस्जिद के पास) प्रांगण में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मा. नरेन्द्र कश्यप जी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मेंबर संचार मंत्रालय भारत सरकार मा. रामगोपाल कश्यप जी करेंगे। इसके साथ ही, राज्यसभा सदस्य मा. बाबू राम निषाद जी, पूर्व सांसद मा. धर्मेन्द्र कश्यप, ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर हरदोई मा. अनोखे लाल कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष कासगंज मा. रत्नेश कश्यप, एडवोकेट विनय कश्यप, सुरेश कश्यप सहित समाज के कई प्रतिष्ठित एवं गणमान्य अतिथि अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशेष आकर्षण
इस वर्ष सम्मेलन में वैवाहिक और सामाजिक परिचय के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

होनहार छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
समारोह के दौरान समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा और करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का विशेष सम्मान किया जाएगा। अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्रों को संगठन द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। उच्च शिक्षा या करियर में विशेष सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को विशेष मेडल और अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजक एवं संपर्क सूत्र:
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक सीताराम कश्यप, अध्यक्ष सुशील कुमार कश्यप, उपाध्यक्ष विनोद कश्यप, भारतीय जलवंशी महासभा के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, महामंत्री डॉ. राजमोहन निषाद, निदेशक राजेश कश्यप, कोषाध्यक्ष मीरा कश्यप एवं समस्त जलवंशी समाज का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने, परिचय पंजीकरण या सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रविष्टि के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: मोबा.: 8400663231, 9450973502, 9151255253

