केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में “बाहर साल बे मिसाल” नाटक का भव्य मंचन

Anoop

June 18, 2026

केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में “बाहर साल बेमिसाल” नाटक का बेहद प्रभावी और जीवंत मंचन

लखनऊ। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर स एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में बाहर साल बेमिसाल” नाटक का बेहद प्रभावी और जीवंत मंचन किया गया। इस नाटक का कुशल और सशक्त निर्देशन जाने-माने निर्देशक अंशुमान दीक्षित ने किया।

नुक्कड़ नाटक से दी योजनाओं की जानकारी

नाटक की शुरुआत ने ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। कहानी का प्रारंभ समां बांधने वाले दो मुख्य पात्रों, ‘करटके’ और ‘दमनके’ के संवादों से हुआ, जिन्होंने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और शैली से सभागार में मौजूद लोगों को बांधे रखा। इसके बाद रंगकर्मियों ने नुक्कड़ नाटक की अनूठी विधा का उपयोग करते हुए बेहद सरल और मनोरंजक तरीके से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया।

बैक स्टेज फाउंडेशन की दमदार प्रस्तुति

लखनऊ की प्रतिष्ठित संस्था बैक स्टेज सोशल एण्ड कल्चरल फाउंडेशन के कलाकारों ने मंच पर अपनी अदाकारी से समां बांध दिया। नाटक में मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकारों में शामिल रहे। जिनमें अंशुमान दीक्षित (निर्देशक एवं अभिनेता), नागपाल, विक्रम सिंह, जैद, हैदर ज़ैदी, तुलसी, रामेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार और पूजा साहनी, संतोष कुमार विश्वकर्मा शामिल रहे। जिन्होंने अपनी ढोलक की थाप से पूरे नाटक में अद्भुत ऊर्जा भरी।

उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के इस प्रयास और कलाकारों के शानदार अभिनय की दर्शकों ने खूब सराहना की। नाटक के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि कैसे सरकारी योजनाएं धरातल पर आम जनमानस के जीवन को बेहतर बना रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *