अमोल गोयल की आतिशी पारी से ‘कैल लायंस’ की जीत, ‘कैल ओलिव’ को 14 रनों से हराया

Prashant

April 7, 2026

ब्लेज विलो मैदान पर खेले गए AP स्पोर्ट्स ट्रॉफी (U-13) के एक रोमांचक लीग मुकाबले

कैल लायंसके अमन गोयल की बदौलत कैल ओलिव को 14 रनों से शिकस्त मिली  

लखनऊ। राजधानी के ब्लेज विलो मैदान पर खेले गए AP स्पोर्ट्स ट्रॉफी (U-13) के एक रोमांचक लीग मुकाबले में कैल लायंस ने कैल ओलिव को 14 रनों से शिकस्त दी। मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले अमोल गोयल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। यह मुकाबला स्वर्गीय रोहित चतुर्वेदी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लखनऊ के उभरते हुए जूनियर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैल लायंस की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 6 विकेट खोकर 144 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अमोल गोयल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे। उनके अलावा हनु यादव ने 22 और चेतन यादव ने 21 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। कैल ओलिव की ओर से गेंदबाजी करते हुए फजील अहमद सबसे सफल रहे, जिन्होंने 5 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके।

लक्ष्य से चूकी कैल ओलिव

145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैल ओलिव की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 130 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कुशाग्र गुप्ता ने 36 गेंदों पर 36 रनों (3 चौके) की जुझारू पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। अंश यादव ने 23 और श्लोक पांडेय ने 16 रनों का योगदान दिया।

कैल लायंस के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। हुजैफा खान और शशि प्रकाश ने विपक्षी टीम को बांधे रखा और क्रमशः 1 व 2 विकेट हासिल किए। कैल लायंस 14 रनों से विजयी हुई। मैन ऑफ द मैच: अमोल गोयल (कैल लायंस) को देकर पुरस्कृत किया गया। अंपायर: पंकज गौतम और श्रीमती निवेदिता त्रिपाठी और स्कोरर: अभिषेक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *