3×3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग: जयपुरिया वॉरियर्स बनीं अंडर-14 बालिका चैंपियन, विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले तय

Anoop

August 10, 2026

गोमती नगर के विनय खंड-2 स्थित मॉडर्न एकेडमी स्कूल के एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में

3×3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग (सीजन-1) के दूसरे दिन खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह-रोमांच दिखा

लखनऊ। गोमती नगर के विनय खंड-2 स्थित मॉडर्न एकेडमी स्कूल के एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में चल रही 3×3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग (सीजन-1) के दूसरे दिन खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने को मिला। स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के तत्वावधान में सुपर गोल्डन लीग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में जहां विजेता का फैसला हो गया, वहीं बालक वर्ग के विभिन्न आयु वर्गों में खिताबी भिड़ंत तय हो गई हैं।

35 से अधिक टीमों की भागीदारी वाली इस लीग के अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मैच में जयपुरिया वॉरियर्स ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए स्काईलार्क अकादमी को 6-0 से करारी शिकस्त दी और ट्रॉफी अपने नाम की।

सेमीफाइनल में अंडर-14 बालक वर्ग की प्रतिस्पर्धा में अशोक अकादमी ने एकतरफा मुकाबले में नाइटमेयर को 11-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे बेहद नजदीकी और रोमांचक सेमीफाइनल में अल्फा हूपर्स ने एसटीपी को 15-14 के अंतर से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया।

अंडर-17 बालक वर्ग में क्लच स्क्वाड ने कड़े रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन करते हुए एबीए को 5-3 से हराया। अशोक अकादमी ने शानदार आक्रामक प्रदर्शन करते हुए टीएसजेड को 11-3 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-19 बालक वर्ग जोरदार संघर्ष के बाद वास्तेगुना हुईया और एबीए हूपर्स ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल का सफर तय किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन इन सभी वर्गों में खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *