विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक में आयुष विभाग का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Anoop

November 29, 2025
  • आयुर्वेद में 12, होम्योपैथी में 36 और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में 18 मरीज शामिल


लखनऊ। विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के आयुष विभाग ने शनिवार, 29 नवंबर को एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। यह शिविर प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक चला। स्वामी मुक्तिनाथानन्दजी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में मरीजों को निःशुल्क पंजीकरण, परामर्श और दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में आयुर्वेद पंचकर्म, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी, यूनानी, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, रेकी और प्राणिक हीलिंग के माध्यम से रोगियों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

इस दौरान जोड़, गठिया, रीढ़ संबंधी रोग, त्वचा रोग, बालों और सौंदर्य संबंधी समस्याओं, मोटापा, डायबिटीज, हृदय और श्वास रोग, पाचन और लिवर से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों ने लाभ उठाया। कुल 66 मरीजों ने निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया, जिनमें आयुर्वेद में 12, होम्योपैथी में 36 और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में 18 मरीज शामिल थे। संस्थान ने बताया कि इसका उद्देश्य आयुष चिकित्सा प्रणाली को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुलभ और किफायती बनाना तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *