लखनऊ में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता खिलाड़ी मंडलीय स्पर्धा के लिए हरदोई जाएंगे

Anoop

August 27, 2026

लखनऊ में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, 25 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

क्वींस एंग्लो संस्कृत और सोहनलाल इंटर कॉलेज के संयुक्त संयोजन में हुई स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी अब हरदोई में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे

लखनऊ। क्वींस एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज एवं सोहनलाल इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार (27 अगस्त 2026) को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार एवं सोहनलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बांके लाल ने किया। इस स्पर्धा में जनपद के 25 विद्यालयों के बालक व बालिका खिलाड़ियो ने अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग में भाग लिया। प्रतियोगिता के संचालन में मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पांडे, जनपदीय क्रीड़ा सचिव अमित श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ शिक्षकों मनोज पटेल, आलोक भारद्वाज, अंकुर पाण्डेय, सूरज त्रिपाठी, राजकुमार त्रिपाठी, हिमांशु शुक्ला, लाईक अहमद, पुनीत रैडक्लिफ, प्रज्ञा मिश्रा और पूजा गुप्ता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी अब हरदोई में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के परिणाम:

  • अंडर-14 बालक वर्ग: प्रथम – यश राज (राजकुमार एकेडमी), द्वितीय – अंशुमान (BSNV इंटर कॉलेज)
  • अंडर-17 बालक वर्ग: प्रथम – अर्जुन (बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज), द्वितीय – उमंग चौरसिया (बाल निकुंज इंटर कॉलेज)
  • अंडर-19 बालक वर्ग: प्रथम – लवकुश (बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज), द्वितीय – अभीष्ट नारायण कश्यप (बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज)
  • अंडर-14 बालिका वर्ग: प्रथम – पलक (राष्ट्र भारती इण्टर कॉलेज), द्वितीय – अमीषा वर्मा (S K D इंटर कॉलेज)
  • अंडर-17 बालिका वर्ग: प्रथम – प्रियांशी (जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज), द्वितीय – वर्षा (बाल निकुंज इंटर कॉलेज)
  • अंडर-19 बालिका वर्ग: प्रथम – वंशिका (बाल निकुंज इण्टर कॉलेज), द्वितीय – रुकसार (क्वींस ए एस इंटर कॉलेज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *