त्योहारों के मद्देनज़र यूपी में अलर्ट: 5 से 17 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, डीजीपी ने जारी किए सख्त निर्देश

Anoop

November 5, 2026

दिवाली से छठ पूजा तक कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 5 से 17 नवंबर तक पुलिसकर्मियों के अवकाश रद्द

डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश भर के अधिकारियों को विशेष परिस्थितियों को छोड़कर आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा

लखनऊ: दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके तहत प्रदेश भर के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। इस संबंध में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने औपचारिक निर्देश जारी किए हैं।

विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगी अनुमति जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि के दौरान सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पुलिसकर्मी को अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। केवल अति-आवश्यक या अपरिहार्य परिस्थितियों में ही सक्षम अधिकारियों को विशेष आधार पर छुट्टी मंजूर करने का अधिकार होगा।

अधिकारियों को कड़ाई से पालन के निर्देश डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और जिला स्तर के एसएसपी व एसपी को आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और शांति बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि त्योहारों का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *