शिव शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे का नया वीडियो आया सामने, हत्या नहीं आत्महत्या होने का किया दावा; बोली- ‘मैंने खुद उसे छलांग लगाते देखा’

Anoop

October 15, 2026

‘पैडलर्स कैफे’ जाने से लेकर कर्ज के दलदल तक, श्रद्धा दुबे ने बताई उस रात की पूरी कहानी

अस्पताल में ड्राइवर के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस जांच और कॉल डिटेल्स पर टिकी निगाहें

लखनऊ: चर्चित शिव शर्मा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे ने एक वीडियो जारी कर सनसनीखेज दावे किए हैं। श्रद्धा ने शिव की मौत को हत्या की बजाय आत्महत्या करार दिया है और दावा किया है कि उसने खुद शिव को बालकनी से नीचे कूदते हुए देखा था। इसके साथ ही उसने शिव पर 15 से 20 लाख रुपये के भारी कर्ज का बोझ होने की बात भी कही है।

घटना की रात का ब्योरा वीडियो में श्रद्धा ने घटनाक्रम की पूरी कहानी साझा करते हुए बताया कि घटना से पहले पांच-छह दिनों तक शिव से उसकी कोई बातचीत नहीं हुई थी। कपूरथला चौराहे के एक चायवाले के जरिए शिव ने उनके ड्राइवर को फोन किया था, जिसके बाद रात करीब दो बजे शिव अपनी बीएमडब्ल्यू कार से उससे मिलने आया। श्रद्धा के अनुसार उस वक्त शिव ने शराब पी रखी थी। इसके बाद दोनों पैडलर्स कैफे गए और फिर घर लौट आए। श्रद्धा ने यह भी साफ किया कि वे दोनों लिव-इन में नहीं रहते थे, बल्कि पिछले चार महीने से एक-दूसरे को जानते थे और पिछले दो महीनों से रिश्ते में थे।

आत्महत्या और अस्पताल में हंगामे का आरोप श्रद्धा के मुताबिक, घटना वाले दिन सुबह शिव ने वॉशरूम के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया था। शक होने पर जब उसकी बहन को दरवाजा खोलने के लिए भेजा गया, तो इसी दौरान शिव ने बालकनी से छलांग लगा दी। इसके बाद तुरंत 112 और 108 नंबर पर कॉल कर मदद बुलाई गई थी। श्रद्धा ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में शिव की मां ने उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की, जो सीसीटीवी में कैद हो सकती है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से गहन जांच कर रही है और श्रद्धा दुबे द्वारा किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *