महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह के मेधावी हुए पुरस्कृत

Anoop

October 13, 2026

गांधी भवन में आयोजित हुआ पुरस्कार वितरण समारोह, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

 द आफ पब्लिक स्कूल डालीगंज को स्थान, संस्था के सचिव ने दी महान विभूतियों को श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि की ओर से आयोजित महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण समारोह लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 12 अक्टूबर 2026 को गांधी भवन सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव लाल बहादुर राय, संदीप शाही, संजीप श्रीवास्तव और बसंत लाल वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं महात्मा गांधी व लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर बसंत लाल वर्मा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महात्मा गांधी के जीवन, उनके द्वारा किए गए आंदोलनों तथा देश में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, छात्र-छात्राएं और उनके परिजन उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान द आफ पब्लिक स्कूल, डालीगंज के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें चल वैजयंती प्रदान की गई। इसके अलावा श्री राम एकेडमी, प्ले वे हाई स्कूल, अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज (लखनऊ), डी.पी.एस. एकेडमी, नारी शिक्षा निकेतन, बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज, फ्लोरेंस नाइटिंगेल इंटर कॉलेज, अवध एकेडमी, लखनऊ पब्लिक इंटर कॉलेज, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के सभी शाखाओं और वैदिक कन्या पाठशाला सहित अन्य स्कूलों के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। अंत में संस्था के सचिव लाल बहादुर राय के आभार व्यक्त करने के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *