राज्य स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता-2026 का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, पहले दिन अंडर-19 वर्ग की विजेताओं के सिर सजा ताज

Anoop

August 18, 2026

के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ

प्रतियोगिता के पहले दिन 14 मंडलों की 248 बालिकाओं के बीच हुए अंडर-19 के विभिन्न भार वर्गों में विजेताओं की घोषणा

लखनऊ। के के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम के अटल बिहारी वाजपेई बहुउद्देशीय हॉल में 17 अगस्त 2026 को चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) प्रताप सिंह बघेल के संरक्षण और संयुक्त शिक्षा निदेशक (लखनऊ मण्डल) डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 मंडलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) की कुल 248 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के पहले दिन संपन्न हुए अंडर-19 बालिका वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। अंडर-32 किग्रा भार वर्ग में मेरठ की मुस्कान, अंडर-36 किग्रा में वाराणसी की तमन्ना चौधरी, अंडर-40 किग्रा में लखनऊ की प्राची गौतम, अंडर-44 किग्रा में वाराणसी की अंशिका और अंडर-48 किग्रा में आगरा की प्रज्ञा शर्मा विजेता बनीं। वहीं, अंडर-52 किग्रा में आगरा की मोहिनी, अंडर-56 किग्रा में कानपुर की मान्या, अंडर-60 किग्रा में लखनऊ की तमन्ना, अंडर-64 किग्रा में लखनऊ की ईशिता, अंडर-68 किग्रा में वाराणसी की सोहम सिंह तथा 68 किग्रा से अधिक भार वर्ग में सहारनपुर की वंशिका ने पहला स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक (लखनऊ) विनोद कुमार, सह निरीक्षक राम सुजान मिश्रा समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह, पूनम शाही, अमित कुमार सिंह, सुमित कुमार श्रीवास्तव और पुनीत रेडक्लिफ मौजूद रहे। मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय और जनपदीय क्रीड़ा सचिव अमित कुमार श्रीवास्तव के साथ हिमांशु शुक्ला, लईक अहमद, प्रमेंद्र मिश्रा, सूरज त्रिपाठी, अंकुर पांडेय, मुक्ता बब्बर, नूपुर दुबे और नवप्रीत कौर ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यूपी कराटे एसोसिएशन के नामित निर्णायकों की देखरेख में पहले दिन के मुकाबले संपन्न हुए, जबकि मंच संचालन ज्योत्सना सिंह और तकनीकी निरीक्षण जसपाल सिंह ने संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *