स्वतंत्रता दिवस 2026: सूचना निदेशक विशाल सिंह ने सूचना विभाग में किया ध्वजारोहण, कार्मिकों को दिया निष्ठा और ईमानदारी का संदेश

Anoop

August 15, 2026

सूचना निदेशक विशाल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर सूचना विभाग में ध्वजारोहण कर कार्मिकों को निष्ठापूर्वक कर्तव्य निभाने का संदेश दिया

उन्होंने युवाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में सर्वोपरि बताते हुए सूचना विभाग को सरकार और जनता के बीच पारदर्शिता का सेतु कहा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित सूचना विभाग में देशभक्ति के माहौल के बीच 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगी और परंपरा के साथ मनाया गया। इस दौरान सूचना निदेशक विशाल सिंह ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी, जिसके बाद राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम’ का भावपूर्ण गायन किया गया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर देता है जिन्होंने देश को आजादी दिलाई। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और डिजिटल क्षमता ही विकसित भारत की असली नींव है।

सूचना निदेशक ने विभागीय कार्मिकों को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने रेखांकित किया कि सूचना विभाग सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है, इसलिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ आमजन तक पहुँचाना सभी का मुख्य दायित्व है। इस अवसर पर अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने भी कार्मिकों को अपने कार्यों से समाज को लाभ पहुँचाने और आने वाली पीढ़ी के लिए अनुकरणीय उदाहरण स्थापित करने का आह्वान किया। समारोह में विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *