लखनऊ में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ी उन्नाव में दिखाएंगे दम

Anoop

August 10, 2026

लखनऊ के चौक स्टेडियम में ‘जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27’ के समापन पर खिलाड़ी पुरस्कृत

 प्रतियोगिता क्रिश्चियन इंटर कॉलेज (बालक वर्ग) और नारी शिक्षा निकेतन (बालिका वर्ग) के संयुक्त तत्वावधान में की गई

लखनऊ। संयुक्त आयोजक लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज (बालक वर्ग) एवं नारी शिक्षा निकेतन (बालिका वर्ग) के तत्वावधान में आयोजित ‘जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27’ का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार (8 अगस्त) को चौक स्टेडियम में संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि लखनऊ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार एवं विशिष्ट अतिथि लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के प्रबंधक डॉ. आर.के. सिंह ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को ‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क’ की अवधारणा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री पुनीत रैडक्लिफ ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के परिणाम: बालिका वर्ग के अंडर-14 में जूनियर हाई स्कूल बीसी बाजार (वैष्णवी, रूही) विजेता और माध्यमिक विद्यालय आरए बाजार (उर्वशी, परी) उपविजेता रही। अंडर-17 में राजकुमार इंटर कॉलेज (शिवानी शर्मा, खुशी) ने पहला और माध्यमिक विद्यालय आरए बाजार (मीनाक्षी, अदिति) ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में जनता इंटर कॉलेज आलमबाग (काजल, सुनैना) विजेता तथा आर्य कन्या इंटर कॉलेज (दीपक कनौजिया, जूली सिंह) उपविजेता बने।

बालक वर्ग के अंडर-14 मुकाबले में माध्यमिक विद्यालय आर्य बाजार (चंद्रशेखर, युवराज) विजेता और रेनबो मॉडल स्कूल, सदर (अंश, विनायक) उपविजेता रहे। अंडर-17 में राजकीय इंटर कॉलेज सिटी स्टेशन (वैभव सिंह, दीपक जायसवाल) ने बाजी मारी, जबकि राजकुमार इंटर कॉलेज (अभय वर्मा, अश्वनी कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *