सुहागरात पर खुली दुल्हन की पोल, थाने पहुँचा पीड़ित दूल्हा; ससुराल पक्ष पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Neetu Anu

April 6, 2026

यूपी के मैनपुरी जिले में किशनी थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया

शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदलीं, जब दूल्हे को दुल्हन की सच्चाई का पता चला

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब दूल्हे को अपनी नई नवेली दुल्हन की सच्चाई का पता चला। पीड़ित युवक का आरोप है कि जिसे वह सात फेरे लेकर अपनी पत्नी बनाकर घर लाया था, वह असल में एक ‘मंगलामुखी’ (किन्नर) निकली।

जानकारी के अनुसार, किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का विवाह बीती 25 मार्च को बिछवां थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ बड़े ही अरमानों और धूमधाम से संपन्न हुआ था। विदाई के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुँची, तो परिवार में उत्सव का माहौल था और मंगल गीत गाए जा रहे थे। किसी को भी इस बात का अंदेशा नहीं था कि इस शादी के पीछे कोई बड़ा सच छिपा है।

पहली रात को हुआ चौंकाने वाला खुलासा

शादी के दो दिन बाद यानी 28 मार्च को जब दूल्हा अपनी वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने वाला था, तब उसे दुल्हन की शारीरिक वास्तविकता का पता चला। यह सच्चाई जानकर युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तत्काल अपने परिजनों को इस धोखे की जानकारी दी, जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया।

नकदी और जेवर लेकर लौटी मायके

पीड़ित पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सच सामने आने के बाद उसकी पत्नी (दुल्हन) घर में रखे कीमती जेवर और नकदी समेटकर वापस अपने मायके चली गई है। युवक का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने जानबूझकर यह महत्वपूर्ण तथ्य उनसे छुपाया और अंधेरे में रखकर यह शादी कराई।

पुलिस जांच में जुटी

धोखाधड़ी से आहत युवक ने किशनी थाने पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में यह अनोखा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *