उत्तर प्रदेश में राम नवमी पर दो दिन का अवकाश: 27 मार्च को भी रहेगी सरकारी छुट्टी

Prashant

March 25, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात

अब प्रदेश में 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को भी राम नवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। शासन द्वारा लिए गए एक ताजा निर्णय के अनुसार, अब प्रदेश में 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को भी राम नवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व में 26 मार्च 2026 को राम नवमी का सार्वजनिक अवकाश पहले से ही घोषित था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, त्योहार की महत्ता और व्यापकता को देखते हुए सरकार ने निगोशियेबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881′ के अधीन 27 मार्च को भी अवकाश देने का फैसला किया है।

अवकाश की तिथि: 27 मार्च, 2026 (दिन शुक्रवार)। संशोधन: यह आदेश 17 नवंबर 2025 को जारी की गई मूल अवकाश तालिका में संशोधन के रूप में प्रभावी होगा। उक्त आदेश प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन (सामान्य) मनीष चौहान द्वारा जारी किया गया ।

इस निर्णय के बाद अब सरकारी कर्मचारियों और शिक्षण संस्थानों को राम नवमी के अवसर पर लगातार दो दिनों का अवकाश मिलेगा, जिससे त्योहार का उत्साह दोगुना हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *