सतीश अठवानी बने भाजपा आई.टी. विभाग के महानगर सह-संयोजक

Prashant

March 24, 2026

भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सतीश अठवानी को संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी

महानगर सह-संयोजक (आई.टी.विभाग) नियुक्त होने पर उपमुख्यमंत्री से की भेंट दी बधाई

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सतीश अठवानी को संगठन ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए महानगर सह-संयोजक (आई.टी.विभाग) नियुक्त किया है। इस अवसर पर सतीश अठवानी ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

औपचारिक भेंट के दौरान सतीश अठवानी ने नई जिम्मेदारी और उन पर भरोसा जताने के लिए उपमुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। भेंट के दौरान सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा कर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के सफल कार्यकाल और जनहितकारी नीतियों के लिए भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

सतीश अठवानी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “उपमुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मेरे लिए प्रेरणादायी है। संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ खरा उतरने के लिए संकल्पित हूँ।

आई.टी. विभाग के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता होगी।” इस नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और मित्रों ने सतीश अठवानी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *