उन्नाव के मोहान क्षेत्र में निर्माणाधीन ‘शीला क्रिएशन कला प्रशिक्षण केंद्र’ की कलाकृतियों पर आधारित रहा कार्यक्रम
कार्यक्रम का आयोजन रविवार को निराला नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में विशिष्ट व्यक्तियों की मौजूदगी में हुआ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के मोहान क्षेत्र में निर्माणाधीन ‘शीला क्रिएशन कला प्रशिक्षण केंद्र’ के लिए सृजित हुईं कलाकृतियों पर आधारित ‘परियोजना पूर्वावलोकन एवं कला प्रस्तुति’ कार्यक्रम रविवार 25 जनवरी को निराला नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में हुआ। ‘शीला क्रिएशन कला प्रशिक्षण केंद्र’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी ‘मातृभूमि योजना’ के अंतर्गत मोहान में निर्मित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष भाजपा महानगर श्री घनश्याम अग्रवाल ने किया। रहे। मूर्तिकार सुधीर शर्मा व शीला शर्मा ने अतिथियों स्वागत किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि स्थानीय पार्षद अभिलाषा कटियार, पार्षद ऐशबाग साकेत शर्मा, राजीव शर्मा, चिकित्सक सुनील शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता, सोनू जायसवाल, सुधीर शर्मा, राजीव शर्मा सहित अनेक कलाप्रेमी व जनमत नागरिक मौजूद
लौहपुरुष सरदार पटेल पार्क निराला नगर में विशेष कला प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में शीला क्रिएशन कला प्रशिक्षण से संबंधित कलात्मक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शनी 26 और 27 जनवरी को दोपहर 3 शाम 6 बजे तक आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी, जहाँ स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा निर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन जारी रहेगा।

स्वरोजगार की ओर भी प्रेरित करेगा प्रशिक्षण केंद्र
पार्षद अभिलाषा कटियार ने कहा कि कला प्रदर्शनी का विशेष आयोजन क्षेत्रीय विकास में मील का पत्थर ‘मातृभूमि योजना’ के तहत बना यह प्रशिक्षण केंद्र न केवल युवाओं को कला के क्षेत्र में प्रशिक्षित करेगा, बल्कि उन्हें स्वरोजगार की ओर भी प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के आयोजकों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के कला प्रेमियों और नागरिकों से इस अवसर पर उपस्थित होने की अपील की है।

