अटल विश्वास के 104 वर्ष: डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने मनाया स्थापना दिवस

Prashant

January 24, 2026

लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का 104वां स्थापना दिवस

संगठन के प्रति उत्कृष्ट समर्पण के लिए वरिष्ठ इंजीनियर हुए सम्मानित

लखनऊ लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का 104वां स्थापना दिवस शनिवार को राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष इं. ए.के. द्विवेदी और प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) इं. विजय कनौजिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संगठन के प्रति उत्कृष्ट समर्पण के लिए इं. भरतजी गुप्ता और इं. रामकिशन प्रसाद को प्रतिष्ठित ‘संघ रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। वरिष्ठों का सम्मान: संघ ने अपने 61 से 93 वर्ष की आयु के 101 सेवानिवृत्त अभियंताओं को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया। संघ को उसकी कार्यप्रणाली और अनुशासन के लिए अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इं. ए.के. द्विवेदी, विभागाध्यक्ष ने कहा कि “100 से अधिक वर्षों का निर्विवाद सफर इस बात का प्रमाण है कि सदस्यों का संघ के प्रति विश्वास अटल है। विभाग में डिप्लोमा इंजीनियर्स की संख्या सर्वाधिक है और विकास कार्यों में उनकी भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है।” —

इं. एन.डी. द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि “संघ एक वटवृक्ष की तरह है। हमारे पूर्वजों के बलिदान से आज हम इस स्थिति में हैं। हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि किसी भी सदस्य का अहित न हो और हम उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सजग रहें।” —

कार्यक्रम का सफल संचालन इं. राजर्षि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर इं. यू.के. सिंह, इं. एच.एन. मिश्रा (महासंघ अध्यक्ष), पूर्व अध्यक्ष एस.पी. मिश्रा, शिवशंकर दुबे, और विभिन्न विभागीय संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मानित होने वाले प्रमुख नामों में इं. दिवाकर राय, इं. एल.एन. सचान, इं. अमरनाथ और इं. भार्गेवेन्दु मिश्रा समेत कई गणमान्य अभियंता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *