बाराबंकी और हरदोई सबसे ठंडे, अगले तीन दिन तापमान में गिरावट का अनुमान

Anoop

January 2, 2026

उत्तर प्रदेश में मौसम ने लिया यू-टर्न: ठंड और कोहरे से लोगों में दिक्कत

34 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 8 जिलों में शीत दिवस की चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया है। विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही सर्द पछुआ ने जोर पकड़ा और प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ गई। मौसम विभाग ने 34 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और आठ जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि वे ठंड और कोहरे से सावधानी बरतें, सुबह और शाम को सड़क पर वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें और कमजोर वर्ग एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से आ रही सर्दी की हवा के असर से अगले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। शुक्रवार को बाराबंकी और हरदोई में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बरेली में दिन का सबसे ठंडा तापमान 13.3 डिग्री रहा। घने कोहरे के कारण कानपुर, आगरा, गोरखपुर, अमेठी जैसे जिलों में सुबह दृश्यता लगभग शून्य रही।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सर्द पछुआ के असर से रातों में पारा तेजी से गिर रहा है और गलन भरी हवा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा से ठंड और बढ़ गई।

घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी जिलें:
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

शीत दिवस की संभावना वाले जिलें:
बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *