नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ ने किया महर्षि वाल्मीकि का भव्य पूजन समारोह

Anoop

October 7, 2025

गोमती नदी के तट पर हुआ भव्य पूजन, हवन अनुष्ठान समारोह

मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने की वंदना दिया संदेश

लखनऊ। गोमती नदी के तट पर आयोजित विशाल कार्यक्रम में आदि कवि भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का आयोजन शत्रोहन लाल बाल्मीकि, ब्रजेश पुजारी, राकेश कोतवाल आयोजन समिति के संयोजकों ने मंगलवार को किया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राज्य सभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के संगठन मंत्री अर्जुन यादव, निखिलेश जी सहित अनेक पदाधिकारी व कर्मी, भक्तगण मौजूद रहे।         

महर्षि वाल्मीकि का भव्य पूजन हवन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यकम हुआ। मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा ने भगवान वाल्मीकि पुष्प अर्पित कर वंदना कर नमन किया। उन्होंने भगवान वाल्मीकि के भगवान राम जी के आचरण एवं मर्यादा के अनुरूप सभी को अपने जीवन में अनुश्रवण किये जाने का संदेश दिया।

आयोजन कमेटी ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। पार्षद प्रमोद कुमार सिंह “राजन” का भी आयोजन समिति ने स्वागत सम्मान किया। कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी आयोजन मंडल‌ के पदाधिकारी व वाल्मीकि समाज के सम्मानित नागरिक एवं लखनऊ का आम जनमानस शामिला रहा। सुंदर और सफल कार्यक्रम के लिए शत्रोहन भाई और उनकी कमेटी को बहुत बहुत बधाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *