राममंदिर ट्रस्ट के नए सदस्य ने संभाला कामकाज, महासचिव चंपत राय ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Anoop

September 15, 2025

राम मंदिर के नवनियुक्त ट्रस्टी को महासचिव चंपत राय ने नियुक्ति पत्र सौंपा

नौ सितंबर को अयोध्या में हुई ट्रस्ट की बैठक में उन्हें सदस्य बनया गया था  

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नव-नियुक्त सदस्य कृष्ण मोहन सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रामलला का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद  हनुमानगढ़ी जाकर पूजा-अर्चना कर नमन किया। ट्रस्ट की ओर से कृष्ण मोहन को राम दरबार परिसर में नियुक्ति पत्र सौंपा गया। यह दायित्व ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रदान किया।

बीते नौ सितंबर को अयोध्या में हुई ट्रस्ट की बैठक में उन्हें सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। कृष्ण मोहन हरदोई के निवासी हैं और दिवंगत ट्रस्ट सदस्य कामेश्वर चौपाल के ही समाज से आते हैं। मीडिया से बातचीत में कृष्ण मोहन ने कहा कि वह राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और राम दरबार की स्थापना में अपने पूरे परिवार के साथ यजमान के रूप में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *