विश्वकर्मा धर्मशाला एवं मंदिर कल्याण ट्रस्ट के होली मिलन समारोह में दिखे अध्यात्मिक सांस्कृतिक रंग

Anoop

March 16, 2026

विश्वकर्मा धर्मशाला एवं मंदिर कल्याण ट्रस्ट का प्रयागराज में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

महामंडलेश्वर श्री विनयानंद जी महाराज एवं रामाशीष जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ पूजन

लखनऊ/ प्रयागराज। विश्वकर्मा धर्मशाला एवं मंदिर कल्याण ट्रस्ट की ओर से कॉटनमील रामलीला मैदान, नैनी प्रयागराज में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर महामंडलेश्वर पूज्य श्री विनयानंद जी महाराज एवं रामाशीष जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष(काशी प्रांत)एवं समाज के अग्रणी नेता रमाकांत विश्वकर्मा उपस्थित रहे। समारोह में विश्वकर्मा समाज के बंधुओं ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं ढोलक की थाप पर जमकर होली की धूम मचाई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। ईश्वरचंद विश्वकर्मा ने स्वागत गीत एवं फागुनी गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों को होली के रंग में सराबोर कर दिया। भोजपुरी गायिका उजाला विश्वकर्मा ने भजनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाया। गायक एवं हास्य कलाकार रिंकू विश्वकर्मा उर्फ लंगड़ी बुआ ने अपने हास्य और गीतों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं मिर्जापुर की भोजपुरी एवं गजल गायिका बीना विश्वकर्मा उर्फ गुड्डी गिलहरी, गायक कलाकार शनि विश्वकर्मा तथा कवि एवं कलाकार वेदानन्द विश्वकर्मा (वेद सांवरिया) की प्रस्तुतियों ने भी लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। लोक नृत्य की प्रस्तुति भी सराहनीय रही।

कार्यक्रम का संचालन अजय विश्वकर्मा( प्रवक्ता )ने किया। इस अवसर पर रमाकांत विश्वकर्मा, राममूरत विश्वकर्मा (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय), डॉ. सुनील विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा (समाजसेवी), देवदूत राजेश विश्वकर्मा, इंजीनियर सुरेश चंद्र विश्वकर्मा, संरक्षक कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, फुलचंद विश्वकर्मा, केशव प्रसाद विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, पारसनाथ विश्वकर्मा, धर्मशाला सचिव सुनीता विश्वकर्मा तथा अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पत्रकारों एवं कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मातृ शक्तियों—माताओं एवं बहनों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *