यूपी स्टेट रैपिड शतरंज: आगरा के ईशान और आदर्श की संयुक्त बढ़त

Prashant

February 5, 2026

चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित

यूपी स्टेट रैपिड शतरंज चैंपियनशिप अब अपने निर्णायक मोड़ पर

लखनऊ: चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित यूपी स्टेट रैपिड शतरंज चैंपियनशिप अब अपने निर्णायक मोड़ पर है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 198 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है, जिनमें 85 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं।

छठे चक्र के मुख्य परिणाम में छठे राउंड की समाप्ति के बाद अंक तालिका में स्थिति में प्रथम स्थान (5 अंक): आगरा के ईशान लावण्या और आदर्श सारस्वत शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं।

द्वितीय स्थान (4.5 अंक): दूसरे पायदान पर कड़ी प्रतिस्पर्धा है, जिसमें लखनऊ के आरव गुप्ता, शाहजहाँपुर के आयुष सक्सेना और कानपुर के अप्रीतम शुक्ला सहित कुल 8 खिलाड़ी संयुक्त रूप से बने हुए हैं।

रैपिड चैंपियनशिप के रोमांचक मुकाबलों के बाद, दोपहर 2 बजे से ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप का आगाज किया जाएगा, जहाँ खिलाड़ियों की फुर्ती और मानसिक कौशल की असली परीक्षा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *